*एट में माँ शारदा एण्ड संस पर लगाया गया निःशुल्क नेत्र शिविर, माँ शारदा बैरागढ़ धाम के महन्त ने किया शिविर का शुभारम्भ*
By
Jun 23, 2022
*एट में माँ शारदा एण्ड संस पर लगाया गया निःशुल्क नेत्र शिविर, माँ शारदा बैरागढ़ धाम के महन्त ने किया शिविर का शुभारम्भ*
जालौन-एट में मंडी गेट के पास जय माँ शारदा एण्ड संस पर आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारम्भ माँ शारदा बैरागढ़ धाम के महन्त शारदा शरण द्विवेदी( पिता जी महाराज )ने किया। उन्होंने इस कार्य को सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताया। शिविर में चित्रकूट के नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा लगभग एक सैकड़ा से अधिक मरीज विभिन्न प्रकार के नेत्र रोग से सम्वन्धित देखे गए। नेत्र रोगियों की आँखों को चैक किया गया व अवश्यक सलाह दी गयी। नेत्र शिविर में लगभग एक दर्जन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनका ऑपरेशन चित्रकूट में किया जायेगा। एट में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में बुधवार को सुबह 10 बजे से ही नेत्र रोगियों का आना शुरू हो गया था और शिविर दोपहर 2 बजे तक यह शिविर चला। नेत्र रोगियों ने अपने अपने पर्चे बनवाकर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष गुप्ता को आँखों का चैकअप कराया। नेत्र रोगियों का बारीकी से चैकअप भारत के सबसे भरोसेमंद सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की टीम द्वारा किया गया। नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आये हुए मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक सलाह दी गयी। माँ शारदा एण्ड संस पर आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ राकेश गर्ग, आशीष कुमार गुप्ता, अनुपम चंद्र, रामप्रताप पांडेय, रामस्वरूप वर्मा, मनीष तिवारी आदि लगे हुए थे। वहीं शिविर की अन्य व्यवस्थाओं में नेत्र शिविर के आयोजक मुकेश शिवहरे एट, नारायणदास शिवहरे, गोपाल जी आदि बड़े ही मनोयोग से लगे हुए थे। मौजूद अतिथियों को शिविर के आयोजक मुकेश शिवहरे एट के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं गणमान्य नागरिकों में प्रमुख रूप से महन्त गुरुप्रसाद शर्मा पचोखरा, लखन गुप्ता एट, सबलू तिवारी सोमई, विहारीलाल, परवेंद्र तोमर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रमोद अग्रवाल, बृजेश रिछारिया, राहुल उपाध्याय, उमाशंकर द्विवेदी छोटू महाराज, विनय कुमार पाठक ग्राम प्रधान भिटारा, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप शिवहरे, अनिल, नीरज गुप्ता, प्रदीप आदि मौजूद रहे।