• Tue. Feb 24th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महा कारुणिक भगवान तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई रिपोर्टर = यशपाल सिंह समथर

महा कारुणिक भगवान तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई

रिपोर्टर = यशपाल सिंह समथर

समथर थाना क्षेत्र के ग्राम चिरगांव खुर्द में भगवान तथागत की 2564 वी जयंती कोविड 19के नियमो का पालन करते हुए मनाई गई उपासकों द्वारा घर घर दीप प्रज्जवलित किये गए तथा सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करते हुऐ गौतम बुद्ध भारत रत्न डा वी आर अम्बेडकर एवम महात्मा गाडगे के चित्रों पर पुष्पाजलि अर्पित की गई । बुद्ध वंदना,धम्म वंदना,संघ वंदना एवम गौतम बुद्ध द्वारा उपदेशित पंचशील पाठ किया गया।तत्पश्चात बक्ता श्री गयाप्रसाद अहिरवार जी ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया गया भगवान बुद्ध के विचार वैज्ञानिक तौर पर आज भी प्रासंगिक हैं भगवान गौतम के पंचशील सिद्धांतो का पालन कर ही संसार में शान्ति स्थापित हो सकती हैं तथा मानव सभ्यता के उच्चतम शिखर को प्राप्त किया का सकता हैं जयंती कार्यक्रम में पुष्पांजलि श्री मती सत्यवती प्रधान,अतबल यादव,नीलेश कुशवाहा पूर्व प्रधान,राजेश अहिरवार,साजन, देवसिंह,अशुल,राघवेन्द्र, बल्ली,भूरे,उत्तम चिरगांव प्रधान प्रतिनिधि,एवम वीरपाल नेता जी ने आभार व्यक्त किया

Jhansidarshan.in