*नवनिर्वचित प्रधान द्वारा कराया गया आर्केस्ट्रा का रंगारंग कार्यक्रम लॉक डाउन में उड़ाई गई शासन के आदेशों की धज्जियां*
रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी।। नवनिर्वाचित प्रधान के द्वारा ग्राम पंचायत नुनार विकासखंड गुरसराय कोतवाली गरौठा के अंतर्गत इस वैश्विक महामारी के दौर में नवनिर्वाचित प्रधान के द्वारा आज रात्रि में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम कराया गया हुआ वीडियो वायरल जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे रहे। जहां एक ओर लोगों ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया वहीं रुपयों, पैसों की बरसात होती रही जबकि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन है कि शादियों एवं पार्टियों में 25 लोग से ज्यादा शामिल नहीं होंगे। वहीं एक ग्राम का जिम्मेदार व्यक्ति नवनिर्वाचित प्रधान शासन प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है अब देखना यह है कि शासन, प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करता है या फिर ले दे कर मामला यूं ही निपटा दिया जायेगा।