• Tue. Feb 24th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

घर से बात कर लापता 16 वर्षीय बालक को पुलिस ने बरामद कर

By

May 26, 2021

झाँसी l आज दि० 25.05.2021 को गश्त के दौरान उ.नि० राम अवतार को गाड़ी सं० 02597 के कोच नंबर डी-4 में एक यात्री द्वारा एक घबराये हुये बालक को सुपुर्द किया गया I बालक को रे0सु0ब0 पोस्ट उरई पर लाया गया तथा पूछताछ करने पर बालक द्वारा नाम लाल कमल उम्र 16 बर्ष है तथा दिनांक 16.05.2021 से अपने घर पलवहार थाना किशनपुर, जि०-फतेहपुर से भागा हूं और फतेहपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर भटकते हुये मुम्बई जा रहा बताया गया I तदुपरांत बालक के बताये गए पते अनुसार उसके पिता से सम्पर्क किया तो बच्चे के घर से लापता होने की पुष्टि हुई I सुपुर्दगी हेतु कुछ लोगो को बालक को लेकर उरई पोस्ट पर भेजा। जांच पडताल उपरांत बालक के पिता के बताये अनुसार बालक की पहचान करने के बाद परिवारजनों को सुपुर्द किया गया।

Jhansidarshan.in