• Tue. Feb 24th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नाबालिक बालिका को डांटा पिता ने वह निकल चली नानी के घर और फिर….

By

May 26, 2021

झाँसी l रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की आज दिनांक 26.05.2021 को रेल सुरक्षा बल के विमल कुमार पाण्डेय हमराह स्टाफ तथा नीलम यादव को गस्त के दौरान झाँसी स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 2/3 पर नये पुल के पास एक नाबालिग लड़की अपने को छुपाते हुए मिली I लकड़ी सामान्य नहीं दिखायी दे रही थी I अतः उनसे सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ की गयी I पूछताछ के दौरान लकड़ी ने अपना नाम समरीन परवीन पुत्री मोहम्म्द सलाम अंसारी उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी 311 दिलदारनगर निजामुददीन बताया।

आगे जानकारी देते हुए उसने बताया कि घर से पिता के डाटने के कारण बिना बताये नानी के घर जाने के लिए चली आयी है। जिस पर उक्त नाबालिग लड़की को समझा कर आर.पी.एफ. पोस्ट झाँसी स्टेशन लाया गया। तदुपरांत उक्त के संबन्ध में चाईल्ड लाईन झासी को सूचना दी गयी I जिस पर चाईल्ड लाईन झाँसी से आये टीम सदस्य भारती गहलोत व रेखा आर्या को तैयार सुपुर्दगीनामा के तहत अग्रिम कार्यवाही हेतु सही सुपुर्द किया गया ।

Jhansidarshan.in