• Tue. Feb 24th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*महिला से छेड़छाड़ करने पर कोतवाली में दो लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज:रिपोर्ट कृष्ण कुमार:*

*महिला से छेड़छाड़ करने पर कोतवाली में दो लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज:रिपोर्ट कृष्ण कुमार:*

 

गरौठा झांसी।। कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी महिला ने 21/05/2021 को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह शौचक्रिया के लिए जा रही थी। मोहल्ले के ही राजेंद्र व कल्लू रास्ते में बैठकर शराब पी रहे थे। मुझे देखते ही वह मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगे और छेड़खानी करने लगे मैंने जब इसका विरोध किया तो दोनों लोग गंदी गंदी गालियां देने लगे ओर मेरी गंदी फोटो बनाकर वायरल कर दी। इसके बाद उक्त महिला शोर मचाते हुए अपने घर पर आई और उक्त घटना अपने पति को बताई तो पति ने मौके पर जाकर कहा कि तुम लोग ऐसा क्यों कर रहे हो। तो वह दोनों तो कहने लगे कि हम तुम्हारी पत्नी के साथ छेड़खानी आज भी की है और भविष्य में भी करेंगेऔर जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे।
पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर कस्बा के ही निवासी राजेंद्र यादव कल्लू यादव पर धारा 354 504 506 3(2) वी ए के तहत मामला पंजीकृत कर लिया।

Jhansidarshan.in