रेल समाचार -=- झाँसी मंडल द्वारा की गयी रिकॉर्ड बचत
मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के दिशा-निर्देशन में झाँसी मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2020.21 में मध्य प्रदेश क्षेत्र से रु.15.50 करोड़ की बिजली व्यय में राजस्व बचत की गयी है । उक्त बचत मध्य प्रदेश क्षेत्र के 04 ट्रैकशन सब स्टेशन हेतमपुर, ग्वालियर, दतिया एवं बसई के माध्यम से, खुले बाजार से बिजली खरीद से संभव हुई है । इस बचत में पूर्व में मंडल द्वारा बिजली चुनिन्दा माध्यम से ही ली जाती थी, जिसके फलस्वरूप हमें उनकी तय की गयी दरों के अनुसार ही भुगतान करना पड़ता था, परन्तु अब खुले बाजार से बिजली खरीदने पर खुली स्पर्धा के चलते कम दरों में बिजली उपलब्ध हो सकी है ।
मंडल में उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में 11 ट्रैक्शन सब स्टेशन; ललितपुर, मुस्तरा, मोठ, सरसोकी, लालपुर, रागौल, घाटमपुर, उदयपुरा, खोह एवं डिंगवाही तथा मध्य प्रदेश क्षेत्र के 04 ट्रैक्शन सब स्टेशन; दतिया, हेतमपुर, ग्वालियर एवं बसई के माध्यम से राजस्व की बचत की जा रही है ।
इसी प्रकार माह अप्रैल 2021 में हाई स्पीड डीजल खपत में भी रिकॉर्ड बचत करते हुए 1200 किलोलीटर के स्थान पर मात्र 373 किलोलीटर डीजल की खपत हुई है I उक्त बचत से हमारे उर्जा स्रोत की बचत बल्कि मंडल को रेल राजस्व की भी अभूतपूर्व बचत की गयी । उक्त बचत डीजल के स्थान पर बिजली के अधिकतम उपयोग से संभव हो सकी है । डीजल की बचत के साथ ही तकनीक का उपयोग एवं उचित प्रबंधन से रेल राजस्व में बचत हुई। वर्तमान में मंडल के अधिकाँश खंड विद्युतिकृत हैं और खुले बाजार से बिजली खरीद करने पर सस्ती बिजली उपलब्ध होने से यह राजस्व की बचत संभव हो सकी है । नयी तकनीक युक्त ABB लोकोमोटिव के प्रयोग से मंडल ने 44,14,954 यूनिट बिजली की बचत की है, जिसको यदि रु.5.30 प्रति यूनिट से आँका जाए तो यह रु. 2.34 करोड तक अनुमानित बचत मानी जा सकती है I