• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आज के ही दिन भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी नृसिंह भगवान ने- प्रियंका शास्त्री ने

आज के ही दिन भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी नृसिंह भगवान ने- प्रियंका शास्त्री ने

नृसिंह जी के प्राकट्य दिवस पर भगवान नृसिंह जी की महिमा के बारे में भागवताचार्य/श्रीरामकथा वाचक प्रियंका शास्त्री ने कहा कि आज ही के दिन भगवान नृसिंह जी का प्राकट्य हुआ था। भगवान ने अपने भक्त की रक्षा के लिए आधा नर और आधा सिंह के रूप में आकर भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी और हिरण्याकश्यप का वध किया था। उन्होंने बताया कि आज का दिन हम सभी लोगों को यह भी संदेश देता है कि जब जब पृथ्वी पर राक्षसों ने भगवान के भक्तों पर अत्याचार किया तब तब भगवान ने इस धरती पर विविध रूप धरकर पापियों का नाश किया और पापों का अंत किया।

Jhansidarshan.in