कोरोना संक्रमण का खतरा पैरोल पर 17 बंदियों को जिला कारागार से छोड़ा गया-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जेलों में बंद बंदियों को कोरोना संक्रमण अंतरिम जमानत पर छोड़ने के लिए रणनीति बनाते हुए कमेटी गठित की है जिसमे सजायाफ्ता कैदी के आचरण को देखते हुए उन्हें पैरोल पर छोड़ने के लिए कागजी कार्रवाही की जा रही है साथ ही जेल में 7 साल से कम सजा वाले कैदी भी इसमे शामिल किए जा रहे है। जिलाधिकारी जालौन ने आज 17 बंदियों को नियमो के तहत पैरोल पर छोड़ने की अनुमति प्रदान करते हुए पुलिस ने संबंधित थानों को सुपुर्दगी दे दी है।
उरई जेल कारागार में 900 बंदी जेल में बंद है जबकि जेल की 450 के करीब है ऐसे में संक्रमण को देखते हुए बंदियों की संख्या कम हो इसके लिए डिस्ट्रिक्ट जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जेल प्रशासन के नेतृत्व में टीम गठित की गई है जिसमें सजायाफ्ता कैदी और 7 साल से कम सजा वाले बंदियों को पैरोल पर छोड़ने के लिए सूची तैयार की गई है जिसमें कैदी के व्यवहार आचरण और उसकी सजा को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया जिला कारागार उरई से आज 17 कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जा रहा है इसके बाद अगली सूची जेल प्रशासन की तरफ से तैयार की जा रही है जिसे एक कमेटी में पेश कर तय किया जाएगा कि इन कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जाना है पैरोल पर छूटे हुए कैदियों को निम्न शर्तों के साथ थोड़ा जा रहा है जिन्हें अवधि खत्म होने पर वापस जेल में आना होगा ।
झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.com/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.com, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,RNI.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l.