पत्रकारों पर फर्जी मुकदमों के विरोध में कोंच के वकीलों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
जिला में पत्रकारों पर पुलिस द्वारा लिखाए गए फर्जी मुकदमों को लेकर कोंच के वकीलों ने बारसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया। बार संघ के अध्यक्ष संजीव तिवारी के नेतृत्व में कोंच के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार को दिया। दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि बीते दिनों पूर्व में उरई में पुलिस की तानाशाही रवैया से युवक ने आत्महत्या कर ली थी। जिसको लेकर पत्रकारों ने मामलो को उजाकर किया था जिसकी बौखलाहट से मंडी चौकी रहे अभिषेक द्वारा पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है। वही बार संघ के पदाधिकारियों ने उक्त प्रकरण की जाँच कराके फर्जी मुकदमा वापिस लिया जाए और दरोगा पर कार्यवाही किये जाने की मुख्यमंत्री से मांग की है। अधिवक्ताओं ने जिला में पत्रकारों के खिलाफ हो रही फर्जी मुकदमाओं की घटनाओं पर रोष जताया। इस मौके पर बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी, रामशरण कुशवाहा, अफजाल अहमद, प्रमोद गुप्ता, हरिसिंह निरंजन, मनोज दूरबार, मनोज कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव, नरेन्द्र तिवारी बसीठ, तेजराम, रामलखन कुशवाहा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।