ग्राम पनयारा भी हुआ पानी पानी
तेज बारिश से कोंच तहसील के गांव पनयारा में सड़क पर पानी भरा दिखाई दिया। इस गांव को जोड़ने वाली सड़क व अन्य सड़कों पर भारी बारिश के कारण पानी भरा रहा है। पानी बन्द होने के काफी देर बाद यह भरा हुआ पानी साफ हुआ। पनयारा के निवासी रोहित राठौर ने बताया कि इस मौसम की यह सबसे तेज बारिश थी। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी रात में और कुछ दिन पहले भी बारिश हुई थी लेकिन आज की बारिश बहुत ही तेज थी। जिस कारण गांव की कई सड़कें लबालब हो गयी थीं।