बजरंगियों (बजरंग दल )ने किया बन्दर का अंतिम संस्कार
कोंच में राधा बल्लभ मन्दिर के समीप एक बन्दर मृत हो गया था। जिसको लेकर किसी नागरिक ने इसकी सूचना बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलते ही तद्प्रभाव से बजरंग दल कार्यकर्ता तत्काल बताए गए स्थान पर पूर्व बल उपासना प्रमुख प्रशांत गोस्वामी, नगर सह मिलन केंद कन्हैया गोस्वामी, अर्जुन कुशवाहा प्रताप शाखा स्वयंसेवक और चंद्रशेखर कुशवाहा पहुंच गए। इन सभी लोगों ने बंदर को उठाया और उसको लाल कपड़े में लपेटा। इसके बाद हिन्दू रीति रिवाज से उसका अन्तिम संस्कार किया।