• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

एस.एस.पी झाँसी को ज्ञापन देकर एस गुलाम गौस खाँ मानव समाज सेवी संस्था द्वारा पुलिस महानिदेशक..रिपोर्ट-प्रदीप

By

May 20, 2021

एस.एस.पी झाँसी को ज्ञापन देकर एस गुलाम गौस खाँ मानव समाज सेवी संस्था द्वारा पुलिस महानिदेशक..रिपोर्ट-प्रदीप

झाँसी l गुलाम गौस खाँ मानव समाज सेवी संस्था द्वारा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी को दिया गया जिसमें बताया गया कि जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट में स्थित 100 वर्ष पुरानी मस्जिद गरीब नवाज को जिला प्रशासन द्वारा गलत तरीके से ध्वस्त कर दिया गया है यह मस्जिद अंग्रेजों के समय से बनी थी जो प्रशासन द्वारा शहीद कर दी गई जिसमें मुस्लिम समुदाय को ठेस पहुंचाने का काम प्रशासन द्वारा किया गया है इसी को लेकर गुलाम गौस खाँ मानव समाज सेवी संस्था के संस्थापक रिजवान राईन ने मांग की है कि जो इस घटना में शामिल हैं उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाए वही मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष हसीन अंसारी, जिला अध्यक्ष असिफ राईन, मुकर्रम खान, झांसी से प्रदीप की रिपोर्ट l

Jhansidarshan.in