बाजार में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिग का पालन
जालौन:-कोंच में बाजार निर्धारित समय पर खुल रहा है और बन्द भी हो रहा है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें निर्धारित समय से खुल रही हैं वही कुछ फटकिया बाज दुकानदार भी अपनी दुकानदारी करने में लगे हैं। इस दौरान बाजार में सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं हो पा रहा है। बाजार में उमड़ रही भीड़ कोरोना को दावत दे रही है। सोशल डिस्टेंसिग कोंच के बाजार में बिल्कुल भी नहीं दिख रही।
रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी