• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कोविड से जुड़ी समस्या व सुझाव के लिए बनी पेनडेमिक पब्लिक ग्रीवेन्स कमेटी-जिलाधिकारी, आन्द्रा वामसी

By

May 20, 2021

कोविड से जुड़ी समस्या व सुझाव के लिए बनी पेनडेमिक पब्लिक ग्रीवेन्स कमेटी

न्याय, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी होंगे मुख्य सदस्य

शिकायत व समस्या तथा सुझाव के लिये करें आई सी सी सी के नंबर पर फोन

कोविड पाजिटिव तक उचित मदद और उपचार पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में कोविड से जुड़ी  समस्या और सुझाव के लिए पेनडेमिक पब्लिक ग्रीवेन्स कमेटी का गठन किया गया है। इसकी जानकारी जिलाधिकारीआन्द्रा वामसी ने दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस कमेटी में मुख्य तीन सदस्य होंगे, जिसमें न्याय विभाग से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक यादव, राजस्व विभाग से अपर जिलाधिकारी  संजय कुमार पांडेय और स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य और कोविड प्रभारी डॉ॰ अंशुल जैन रहेंगे।

कमेटी करेगी यह कार्य:-

इस कमेटी  का मुख्य कार्य कोविड के समय अनियमितताओं को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाना है। शहरी स्तर पर कोई भी शिकायत या सुझाव के लिए कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में स्थित एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम में खुद आकर या फोन के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है, ग्रामीण स्तर पर वहाँ के  एसडीएम की ज़िम्मेदारी रहेंगी कि वह अपने क्षेत्र की कोविड संबंधी समस्याओं को हल करें।

यहाँ कर सकते है संपर्क

एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम के नंबर- 0510- 2370621, 2370622, 2370623, 2440521 पर कॉल करके शिकायत की जा सकती है। वहीं संबन्धित क्षेत्र के एसडीएम से संपर्क किया जा सकता है, इनके नंबर इस प्रकार हैं –

• तहसील झाँसी- उप जिलाधिकारी – राज कुमार- 9454416319
• तहसील मोंठ- उप जिलाधिकारी – अतुल कुमार- 9454416320
• तहसील मऊरानीपुर- उप जिलाधिकारी – अंकुर श्रीवास्तव- 9454416322
• तहसील गरौठा- उप जिलाधिकारी – धीरेन्द्र प्रताप- 9454416323
• तहसील टहरौली- उप जिलाधिकारी – मंजूर अहमद अंसारी- 9454416321

Jhansidarshan.in