रेल समाचार l कोच एमएलआर कारखाने के कर्मचारियों हेतु कोविड-19 वैक्सीन एवं कोरोना बचाव पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोज
आज दिनांक 19.05.21 को नगरा स्थित कोच एमएलआर कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव, उपचार एवं कोविड-19 वैक्सीन लगवाने में उत्पन्न संदेहों को दूर करने के उद्देश्य से आनलाइन माध्यम से मीटिंग का आयोजन किया गया।
रेलकर्मियों के संदेह, जिज्ञासा आदि का निदान करने हेतु वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, झाँसी डा0 उमेश चंद्रा वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे I डॉ चन्द्र द्वारा कोविड वैक्सीन की उपयोगिता एवं वैक्सीन लगवाने में कर्मचारियों की शंकाओं को दूर किया गया । आनलाइन मीटिंग में कार्यरत कर्मचारियों ने कोविड -19 जनित बीमारियों तथा कारोना वैक्सीन से सम्बन्धित प्रश्नों को पूछा जिसका डा0 उमेश चंद्रा के द्वारा सहजता से निराकरण किया गया।
कोच एमएलआर कारखाना कोविड संकटकाल में भी कार्यरत है एवं कोच मरम्मत का कार्य निष्पादन कर रेल संचालन में अपनी भूमिका निभा रहा है।
इस मीटिंग में दीपक निगम, मुख्य कारखाना प्रबंधक, अधिकारीगण, सुपरवाइजरर्स एवं कर्मचारियों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया ।