• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ब्रेकिंग न्यूज* *महामारी के दौर में बरपा कुदरत का कहर गरीब का हुआ आशियाना नष्ट*

*ब्रेकिंग न्यूज*

*महामारी के दौर में बरपा कुदरत का कहर गरीब का हुआ आशियाना नष्ट*

रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा में बरपा कुदरत का कहर मुहुल्ला पटेल नगर निवासी बीरेंद्र बाबा जाति (ढीमर) मुखिया द्वारा बताया कि वह कई वर्षों रामगोपाल के मकान में किराए से रह रहा था अचानक मौसम बदलने से हवा और बारिश शुरू हो गई रात्रि में वह अपने परिवार सहित मकान में सो रहा था। सोते समय हुई तेज बारिश एवं बिजली की गड़गड़ाहट से उसके मकान का छप्पर टूट कर गिर गया जिससे परिवार के लोग बाल बाल बचे बताया जा रहा है कि उसका काफी नुकसान हुआ है। मकान के अंदर ही उसकी बकरियां बंधी हुई थीं मकान का मलवा गिरने के कारण यह जानकारी नहीं हो सकी है कि बकरियां जिंदा हैं या नहीं पीड़ित ने शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

Jhansidarshan.in