*परमार्थ समाज सेवी संसथान द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान फालोअप का आयोजन का शुभारम्भ* *रिपोर्ट:-प्रदीप*
बबीना ब्लाक के ग्राम पुनावली कला से किया गया इस दौरान अभियान टीम ने गाँव में गठित कोरोना निगरानी समिति के सदस्यों से चर्चा कर गाँव की स्थिति का जायजा लिया जिससे निकलकर आया की कोरोना महामारी प्रोकोप कम हो गया इस पर नियंत्रण और भविष्य में इस महामारी से निपटने के लिए प्रेरित किया गया परमार्थ संसथान के परियोजना प्रबंधक सतीश चन्द्र ने कहा इस महामारी पर काबू पाने के लिए ग्राम पंचायतो और स्वास्थ्य विभाग तथा समुदाय को अपनी अपनी जिम्मेदारिया पर खरा उतरना होगा और सरकार द्वारा समय- समय पर जारी की जाने वाली गाइडलाइन का अनुपालन करवाना होगा इसका प्रचार और प्रशार जोरो पर होना चाहिए ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना जाँच और वेक्शीनेशन जैसे केशो में फैलने वाली भ्रांतियों और अफवाहों को दूर करने के लिए ठोस रणनीत होनी चाहिए आगे आने वाले समय में ध्यान इस बात पर होना चाहिए की अधिकाश लोगो का टीकाकरण हो जाये | इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पुनावली कला जय सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के लिए निगरानी समिति सक्रीय रूप से कार्य कर रही है| ग्राम पंचायत द्वारा आज ही पूरे गाँव में शेना टाईजेशन कार्य और 300 से अधिक मास्क वितरण का कार्य करवाया है, तथा गाँव में वाल पेंटिंग का कार्य जोरो पर है गाँव की स्थिति अब सामान जनक हो गई है कोरोना महामरी जैसी आपदाओ के लिए ग्राम पंचायत द्वारा किसी प्रकार की कोई कोतई नहीं छोड़ी जाएगी हमारे द्वारा हर संभव प्रयास किये जायेगे | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्शा की ए एन एम् मीना देवी ने बताया गाँव में आज 30 लोगो की कोरोना जाँच गाँव में कैम्प लगाकर की गई है एक भी केश पाज्टिव नहीं मिला है, स्वास्थ्य सेवाओ का पूरा ध्यान दिया जयेगा | अभियान यात्रा के द्वारा कोरोना रथ और पम्पलेट पोस्टर वितरण कर समुदाय से भी चर्चा की गयी यात्रा द्वारा पुनावली के आलावा बमेर,गनेशगढ़,ढिकौली गाँव भी पहुची इस दौरान ममता बुंदेला आँगनबाड़ी कार्यकत्री, कमला देवी आशाबहु सहित परमार्थ सस्थान के कार्यकर्ता केपेंद्र सिंह, सुनील कुमार,पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।