• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर प्रा.नि. कैलिया महेश कुमार को किया सम्मानि

By

May 18, 2021

पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर प्रा.नि. कैलिया महेश कुमार को किया सम्मानित

अपनी अच्छी कार्यप्रणाली व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किये गए कार्यों को लेकर प्रा.नि. थाना कैलिया महेश कुमार को एसपी जालौन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 के पूर्व
प्रा.नि. थाना कैलिया महेश कुमार द्वारा आराजक तत्वों के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्यवाहियों एवं निर्वाचन के दौरान किये गए अथक परिश्रम को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने को लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना कैलिया महेश कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन द्वारा भी प्रशंसा की गई है। वहीं आगे भी अथक परिश्रम एवं कर्तव्यों के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए आगे भी इकाई तरह पूरे मनोयोग से योगदान देने की बात कही गयी। प्रभारी निरीक्षक थाना कैलिया महेश कुमार के इस कार्य को लेकर एसपी जालौन डॉ. यशवीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देते हुए उनको सम्मानित किया। एसपी जालौन द्वारा प्रशस्ति देकर सम्मानित किए गए प्रभारी निरीक्षक थाना कैलिया महेश कुमार को कैलिया थाना के एसआई व पुलिसकर्मियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Jhansidarshan.in