• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

थाना कैलिया कब अंतर्गत आने वाले ग्राम कमतरी निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज–रिपोर्टर-रविकांत

By

May 18, 2021

घर में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने लिखा मुकदमा

थाना कैलिया कब अंतर्गत आने वाले ग्राम कमतरी निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना कैलिया के ग्राम रिंकू परिहार पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम कमतरी ने थाना कैलिया में तहरीर देकर बताया था कि संजय यादव पुत्र नारायणदास, सत्यम पुत्र संजय कुमार, अजय कुमार पुत्र नारायणदास, नन्दराम पुत्र राधेश्याम निवासीगण कमतरी उसके घर आये और गाली गलौच करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो यह सभी लोग घर के अन्दर घुस आए और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जब हम लोग चिल्लाए तो नरेश उर्फ छुन्ना ने ललकारा तो जान से मारने की धमकी देते हुए यह लोग भाग गए। पीड़ित ने बताया कि मेरे चाचा जगराम व उसकी माँ को भी चोट आई है। पुलिस ने मामले को लेकर धारा 323/427/452/504/506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

Jhansidarshan.in