• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर 20 से 31 मई 2021 के मध्य कोटे की दुकानों से मिलेगा निशुल्क गेहूं एवं चावल..

By

May 18, 2021

अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर 20 से 31 मई 2021 के मध्य कोटे की दुकानों से मिलेगा निशुल्क गेहूं एवं चावल

झाँसी l जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के अन्तर्गत जनपद झांसी में पात्र ग्रहस्थी के 1319042 सदस्य/यूनिट एवं अन्त्योदय के 143463 सदस्य/यूनिट कुल 1462505 यूनिट/सदस्य को प्रति सदस्य/यूनिट 03 किग्रा0 गेहूं एवं 02 किग्रा0 चावल का निःशुल्क वितरण प्रातः 6:00 से सायं 9:00 बजे के मध्य दिनांक 20 से 31 मई 2021 तक नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा।
योजना के प्रचार-प्रसार हेतु उचित दर दुकान पर अन्दर/बाहर निःशुल्क वितरण सम्बन्धी सूचना ए-4 साइज के पेपर पर कम से कम 04 स्थानों पर कोटेदार चस्पा करेगा।
राशनकार्ड धारकों को पोर्टबिलिटी(दूसरी दुकान से राशन प्राप्त करना) के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा केवल दिनांक 29 से 31 मई 2021 के मध्य ही अनुमन्य रहेगी।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात 31 मई 2021 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से राशन का वितरण किया जाएगा। उचित दर की दुकानों पर कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ई-पास से वितरण के समय अत्यन्त सजगता बरती जानी आवश्यक है। इसके लिए उचित दर विक्रेता की जिम्मेदारी होगी कि दुकान पर सेनिटाइजर/साबुन एवं पानी रखे और हाथ धुलने के उपरान्त ही ई-पास का प्रयोग किया जाये। राशन वितरण के समय उचित दर दुकान पर भारी भीड़ एक साथ इकट्ठा न हो, इस हेतु मुहल्लेवार प्रचार-प्रसार/मुनादी उचित दर विक्रेता अवश्य करायें। एक समय में 05 से अधिक कार्डधारक एकत्रित न हो तथा कार्डधारकों के मध्य कम से कम 01 मीटर की दूरी पर चूना/चाक से लाइन अथवा गोला बनाकर सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन कराया जाये। उचित दर दुकान पर उपस्थित विक्रेता/नोडल अधिकारी तथा कार्डधारक फेस कवर (मास्क) का प्रयोग करें।

Jhansidarshan.in