• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कुँवरपुरा के कुआ से निकाला बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाय को

कुँवरपुरा के कुआ से निकाला बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाय को

कोंच तहसील के ग्राम कुंवरपुरा में एक गाय कुएं में गिर पड़ी थी। जिसको निकालने के लिए कोई कोई समुचित व्यवस्था नहीं बन पा रही थी। तभी इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को किसी ने दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुँए में रस्सी डाली। इसी रस्सी के सहारे उतर कर गाय को निकाला। इसके बाद कोंच पशु अस्पताल से डॉ सीएस वर्मा व मुकेश, अजय आदि लोगो ने उपचार किया। जिसके बाद गाय अब स्वस्थय है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए बजरंग दल की सराहना की है। इस मौके पर बजरंग दल के ग्राम संयोजक अखिलेश रजक, ग्राम सह संयोजक शेर सिंह जाटव, ग्राम सह संयोजक राम किशोर कुशवाहा और ग्राम मिलन केंद्र प्रमुख विशाल रजक, ग्राम गौरक्षा प्रमुख अनुराग रजक, ग्राम विद्यार्थी प्रमुख अंशु कुशवाहा, पवन प्रजापति ने इस पुनीत कार्य मे सहयोग किया।

Jhansidarshan.in