कोविड बैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाने गए लौटे वापिस, बढ़ाया गया समय
एक तरफ तो सरकार और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी लगातार अपील कर रहे हैं कि जिन लोगों ने कोबिड वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। ऐसे लोग जिनकी तिथि आज नियत थी उन्हें बिना बैक्सीनेशन के ही घर वापिस जाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएचसी कोंच पहुंचे लोगों को बिना अपना दूसरा टीका लगवाए बैरंग बापिस लौटना पड़ा क्योंकि कंप्यूटर उनकी एंट्री नहीं ले रहा था। जिसका कारण यहां के स्टाफ द्वारा बताया गया कि कोरोना बैक्सीनेशन की दूसरी डोज लेने में समय के अंतर को बढा कर तीन माह के अंतर (12 सप्ताह से 16 सप्ताह के बीच) दिन कर दिया गया है और कंप्यूटर सिस्टम में शासन से इसकी फीडिंग कर दिए जाने के कारण कंप्यूटर पुरानी डेट को असेप्ट नहीं कर रहा है। सीएचसी पहुंचे ऐसे दर्जनों लोग जिनकी दूसरी डोज की डेट 15 मई या इसके बाद की है, को बताया गया कि अब 29 जून या इसके बाद ही उन्हें आना होगा, तभी उन्हें दूसरा टीका लगाया जा सकेगा।