• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मिस एन्ड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ द ईयर 2021 ऑडिशन हुए ऑनलाइन सम्पन्न रिपोर्ट:- प्रदीप*

*मिस एन्ड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ द ईयर 2021 ऑडिशन हुए ऑनलाइन सम्पन्न रिपोर्ट:- प्रदीप*

इंडिया के कोने कोने से चुने हुए प्रतिभागी फिनाले करेंगे अपने ही घर से ऑनलाइन
“एस. के .अकादमी ऑफ आर्ट सोसाइटी” द्वारा *”मिस एन्ड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ द ईयर 2021″* ऑनलाइन किया जा रहा है। इस शो में इंडिया के कोने कोने से काफी एक से बढ़कर एक प्रतिभागियो ने ऑडिशन दिए। सभी ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। काफी मिस के साथ साथ मिसेज ने भी इस शो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस शो में ऑनलाइन सिलेक्शन के प्रतिभागियों के नाम- जूही शर्मा (मुम्बई) अनिता घोष ( कोलकता) सुनहरी प्रजापति(पटना) अंकिता बाजपाई(बाँदा) शबनम बानो शमा(झांसी)अज़रा कुरैशी(चरखारी महोबा) सना (झांसी) करीना (झांसी) ममता चौधरी (कानपुर) किरण मिना( राजिस्थान) ज्योति कोठारिया(जयपुर) अर्चना अल्का(बाँदा) यशस्वनी(मानिकपुर) रेशमा परवीन( झांसी)
आदि है। इन सब मॉडल्स को इस शो में चयन किया गया है। इन सभी मॉडल्स को ऑनलाइन होने बाले ग्रांड फिनाले में अपने अपने टेलेंट को दिखाने का मौका दिया गया होगा।
हर साल ये शो ऑन स्टेज होता था पर इस बार कोरोना के चक्कर मे ये पूरा शो ऑनलाइन होगा । ऑडिशन में सिलेक्ट हुए प्रतिभागियों को सीधा 27 मई को होने बाले ऑनलाइन ग्रांड फिनाले में एंट्री दी गई है । फिनाले के सारे राउंड भी ऑनलाइन ही होंगे। जिसमे दो राउंड में प्रतिभागियों को वीडियो बना कर भेजना है। तथा एक राउंड प्रतिभागी को ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग पर फेस टू फेस हमारे जजेश द्वारा पूछे गए सवालो का सही जबाब देना है। ये सब प्रतिभागी को अपने ही घर में अच्छे से तैयार हो कर। ये शो के पूरे राउंड कम्प्लीट करना है। यानी आपको अपने घर को ही मंच बनाना है। फिनाले में केवल सिलेक्ट हुए विनरस को ही बुला कर ताजपोषी की जाएगी। और मिस इंडिया व मिसेज इंडिया 2021 के खिताब से नवाजा जाएगा। व अवार्ड भी दिए जाएंगे। और आने बाली फ़िल्म में उनकी रैंक के हिसाब से चांस भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की छुपी हुई प्रतिभा को कुछ कर दिखाने का मौका देना व उनका आत्माविश्वाश बढ़ाना है। ताकी महिला अपने समाज मे सबका नाम रोशन कर सके। इस मौके पर सोसाइटी के सभी मेम्बर ऑनलाइन उत्तर प्रदेश के कोडिनेटर डायरेक्टर समीर खान, हैदर अली, नवींन शुक्ला, सुंदर लिखार, गजराज परिहार, मिसेज इंडिया क्वीन 2019 फाबिहा खान, मिस इंडिया क्वीन 2019 महिमा गिल्बर्ट, राजेश रानी, पराक्रम प्रताप सिंह, साइना खान, आदि उपस्तिथ रहे।

Jhansidarshan.in