दो मंजिल छत से एक नाबालिक लड़की गिरकर बुरी तरह घायल हो गई
रिपोर्टर = यशपाल सिंह समथर
समथर थाना क्षेत्र में दो मंजिल छत से एक नाबालिक लड़की गिरकर बुरी तरह घायल हो गई, मामला ग्राम छपार का है, जहां एक 16 वर्षीय लड़की दो मंजिल छत से गिरकर घायल हो गई, घायल लड़की के पिता महेश सेन के मुताबिक उसकी 16 वर्षीय पुत्री राधा घर पर थी, उसके मोबाइल में टावर नहीं आ रहे थे, जिसके कारण उसकी लड़की छत पर गई, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह दो मंजिल छत से नीचे आ गिरी और वह बुरी तरह घायल हो गई, आनन-फानन में मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल लड़की का प्राथमिक उपचार किया और हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया।