मोबाइल न सुधारने को लेकर दुकानदार को बेल्ट से पीटा,
रिपोर्टर = यशपाल सिंह समथर
समथर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोबाइल शॉप पर जमकर विवाद हुआ। मोबाइल सुधारने को लेकर दुकानदार और ग्राहकों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि मामला गाली गलौज से होते हुए मारपीट तक जा पहुंचा। हमलावरों में दुकान में घुसकर बैल्ट से मारपीट की मारपीट की यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। उधर मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। वहीं दुकानदार चंद्र प्रकाश निवासी नई बस्ती के द्वारा बताया गया कि उसकी बाजार में मोबाइल की एक दुकान है वह सुबह करीब 10:30 बजे के लगभग वह बाजार में था कि तभी उसके पास दो लोग अपना मोबाइल सुधार बाने के लिए आए जब चंद्र प्रकाश के द्वारा लॉकडाउन है इसलिए दुकान नहीं खोल रहा हूं यह कहा तो वह आज्ञाt दोनों आग बबूला हो उठे तभी पीछे से उसके साथीयो अज्ञात आधा दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा दुकानदार के साथ गाली गलौज और बेल्ट से मारना पीटना शुरू कर दिया यह घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल हो गया