• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

निगरानी समिति घर-घर जाकर एंटीजन टेस्टिंग करें…

By

May 17, 2021

**गांव में सैनिटाइजेशन व साफ- सफाई कार्य गंभीरता से हो

**निगरानी समिति सदस्य गांव में कोरोना संक्रमितों को मेडिकल किट अवश्य दें

**ग्राम प्रधान निगरानी समिति का  नेतृत्व करते हुए कार्य करें

**गरीब निराश्रित बालिकाओं को दी आर्थिक मदद

आज ग्राम पंचायत अधिकारी जेआर गौतम ग्राम पंचायत मरोड़ी विकासखंड बामौर पहुंचे और उन्होंने वहां में औचक निगरानी समिति के कार्यों का अवलोकन किया।वहां उन्होंने निगरानी समिति के समस्त सदस्यों के संग बात करते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले साल कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने  में निगरानी समितियों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई थी, इस वर्ष भी इतनी तत्परता से कार्य करें।
डीपीआरओ ने निगरानी समिति से वार्ता करते हुए समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली तथा क्या कार्य हो रहे हैं ग्राम भ्रमण करते हुए देखा, उन्होंने कहा कि समिति गांव में रहने वाले अथवा बाहर से आने वाले की जानकारी लेंगे, यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो चेकिंग/ टेस्टिंग कराते हुए उन पर नजर रखेगें। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि सभी सदस्य कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरा पालन करेंगे।

डीपीआरओ ने निगरानी समिति द्वारा ग्राम में कोरोना संक्रमण को फैलने से कैसे रोका जाए उसकी जानकारी वॉल पेंटिंग के माध्यम से दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने जगह-जगह लगे पोस्टर जिसमें कोरोना से बचने के उपाय तथा कोरोना के लक्षण की जानकारी है पर भी समिति के द्वारा किए गए कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य चुनौतीपूर्ण है परंतु आपसी समझ व सहयोग से हम संक्रमण को ग्रामीण क्षेत्र में फैलने से रोकने में सफल होंगे।

ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि निगरानी समिति लगातार सर्वे कार्य कर जानकारी एकत्र कर रही है। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गांव में जाकर घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग के माध्यम से जांच कर रही और संदिग्ध पाए जाने पर दवा वितरित कर रही है। गांव में सैनिटाइजेशन कार्य कई बार किया जा चुका है तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लोगों को भी साफ-सफाई, मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

डीपीआरओ जी आर गौतम ने ग्राम का भ्रमण कर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया और उन्होंने मौके पर निराश्रित बालिका कुमारी मनकु पुत्री स्वर्गीय संतोष को आर्थिक सहयोग के रूप में धन राशि प्रदान की, उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि उक्त बालिका का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान  रमाकांत पटेल, प्रभारी एडीओ पंचायत रघुनंदन सहित अन्य सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in