• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कृभको के अध्यक्ष के सहयोग मेडिकल कॉलेज को निरंतर ऑक्सीजन 200 सिलेंडर मिलेंगे,नया सवेरा,यशपाल यादव

By

May 15, 2021

झाँसी। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिये आज कृभको के शाहजहांपुर प्लांट से 200 जम्बो ऑक्सीजन सिलेण्डर ट्रक से झाँसी पहुंचे । नया सबेरा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी यशपाल सिंह यादव की अगुवाई में ये सिलेण्डर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एन. एस. सेंगर के सुपुर्द किये गए।
कोविड के बढ़ते मरीजों के कारण देशभर में ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। ऐसे में कृभको के चैयरमेन एवं पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव के निर्देशन में कृभको के शाहजहांपुर एवं सूरत प्लांट में तुरंत ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया।
इसके तहत प्राथमिकता के तौर पर आज शाहजहांपुर से झाँसी 200 ऑक्सीजन सिलेण्डर पहुंचे। यहां नया सबेरा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी यशपाल सिंह की अगुवाई में ये सिलेंडर मेडिकल कॉलेज प्रशासन के सुपुर्द किये गए।
इस दौरान यशपाल सिंह यादव ने बताया कि कृभको के इन सिलेण्डरों को उनकी संस्था वितरण कराने में सहयोग कर रही है। जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन सिलेण्डरों की आवक बनी रहेगी ताकि ऑक्सीजन कम न पड़े।

Jhansidarshan.in