रेल समाचार l झाँसी मंडल परिचालन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने में उत्पन्न संदेहों को दूर करने हेतू..
झाँसी l मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के दिशा-निर्देशन में परिचालन विभाग झाँसी वर्तमान की कठिन परिस्थितियों में भी संरक्षित व सुरक्षित रेल संचालन में भारतीय रेल को अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। देश के एक कोने से दूसरे कोने तक निर्बाध रूप से रेलों के संचालन जिसमें ऑक्सीजन की आपूर्ति से जुडी रेलों का संचालन भी शामिल है I ऑक्सीजन स्पेशल का वर्तमान में संचालन किया जा रहा है इसके अलावा जरूरी सामान की ढुलाई के लिए मालवाही रेलगाड़ियों एक शहर से दूसरे शहर तक आपूर्ति के साथ – साथ 100 से अधिक मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के संचालन में परिचालन विभाग की प्रमुख भूमिका है।
कोविड 19 के विपरीत हालात में परिचालन विभाग के कर्मचारियों को उत्साह वर्धन हेतु आज दिनांक 15.05.21 को एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कोविड-19 से बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके अतिरक्त मीटिंग में कोविड वैक्सीन लगवाने में उत्पन्न संदेहों को दूर करने एवं इसकी उपयोगिता के बारे में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डा0 उमेश चन्द्रा द्वारा जानकारी दी गई। इस मीटिंग का आयोजन वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक शशिकांत द्वारा किया गया, जिसमें परिचालन विभाग झाँसी में कार्यरत कर्मचारियों एवं सुपरवाईजरों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। ऑनलाइन मीटिंग में कर्मचारियों तथा सुपरवाईजरों द्वारा कोविड-19 जनित बीमारियों तथा कोराना वैक्सीन लगवाने में उत्पन्न संदेहों को प्रश्नों के माध्यम से पूछा गया जिन्हें डा. उमेश चन्द्रा द्वारा सहजता से दूर किया गया।
कोविड-19 के संकटकाल में भी परिचालन विभाग, झाँसी मंडल सतत रूप से कार्यरत रहा है, तथा निर्बाध रूप से रेलों के संचालन में चैबीसों घण्टें उपलब्ध है।
—