• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*इप्टा की ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला 25 मई से:-पारस*

*इप्टा की ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला 25 मई से:-पारस*

“मेरी बैठक- मेरा रंगमंच, मेरी सोशल मीडिया- मेरी ऑडियंस” के मंत्र के साथ लगेगी कार्यशाला

कोंच (जालौन) भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) इकाई- कोंच की सात दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बाल एवं युवा रंगकर्मी नाट्य कार्यशाला का आयोजन 25 मई 2021 से किया जाएगा।
कोविड 19 की परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए इप्टा रंगकर्मियों द्वारा “मेरी बैठक- मेरा रंगमंच, मेरी सोशल मीडिया के मंत्र के साथ वर्चुअल कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) कोंच इकाई के सचिव पारसमणि अग्रवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला को रंगमंच और सिनेमा के विभिन्न नामचीन विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पारस ने बताया कि इप्टा की वर्चुअल कार्यशाला इप्टा स्थापना दिवस 25 मई 2021 से प्रारंभ की जाएगी। जबकि 20 मई 2021 से 24 मई 2021 तक कार्यशाला में सहभागिता के इक्छुक प्रतिभागियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा।

Jhansidarshan.in