कोंच में बिजली के करेंट लगने से एक गाय सहित एक पालतू कुत्ते की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना हाटा आईटीआई कालेज के समीप की है। यहां एक विद्युत पोल में करंट आ रहा था तभी एक गाय सड़क किनारे विचरण कर रही थी और जैसे ही विद्युत पोल से उसका संपर्क हुआ, गाय को करेंट लग गया और वहीं गिर पड़ी। जिससे गाय ने तड़प -तडप कर दम तोड दिया। वही बताया गया कि गोखले नगर के रहने बाले मोहित कुमार का भी पालतू कुत्ता भी करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। कोई बड़ी घटना घटित ना हो जाये जिसको देखते हुए तत्काल मोहित कुमार ने उच्चाधिकारियों को फोन से सूचना दे दी है।