*अक्षय तृतीया पर किये गए पुण्य हो जाते हैं अक्षय-प्रियंका शास्त्री*
अक्षय तृतीया के दिन का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया पर किये जाना वाला पुण्य अक्षय होता है। यह बात भागवताचार्य/श्रीराम कथावाचक प्रियंका शास्त्री ने कही। उन्होंने बताया कि आज के दिन मनुष्य जो भी पुण्य कार्य करता है वह अक्षय हो जाते हैं अर्थात उन पुण्य कार्यों को मिटाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी लोग गौमाता की, देवी देवताओं की, संतों की पूरे मनोयोग से पूजा करें, सेवा करें व अर्चना करें और अक्षय पुण्य लाभ प्राप्त करें। प्रियंका शास्त्री ने बताया कि आज के दिन ही भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का प्राकट्य हुआ था। आज के दिन ही माँ गंगा का धरती पर आगमन हुआ था। उन्होंने बताया कि आज के दिन हर प्रकार के शुभ कार्य किये जा सकते है।