खडेश्वरी महाराज हुए ब्रह्मलीन, क्षेत्र में सर्वत्र शोक
कोंच तहसील के ग्राम मिहोनी के श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर सन्त श्री खडेश्वरी महाराज जी (मिहोनी माता धाम) ब्रह्मलीन हो गए है। वह कुछ दिन से बीमार थे। उनका इलाज भी चल रहा था। महाराज जी के निधन की जानकारी जैसे ही क्षेत्रवासियों को हुई पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। महाराज जी हमेशा ही मिहोनी में बड़े बड़े धार्मिक कार्य करा चुके है। महाराज जी के प्रति क्षेत्र के लोगों को बहुत ही हमदर्दी रहती थी। महाराज जी के ब्रह्मलीन होने से क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है।