• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*प्रभारी निरीक्षक टहरौली की माता जी 5वी पुण्यतिथि पर गरीबों को कराया गया भोजन*

*प्रभारी निरीक्षक टहरौली की माता जी 5वी पुण्यतिथि पर गरीबों को कराया गया भोजन*

कोंच में प्रभारी निरीक्षक रह चुके एवं वर्तमान में झांसी जनपद के टहरौली प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी की माता जी यशवंती त्रिपाठी की पांचवी पुण्यतिथि कोंच में गरीबों को खाना खिलाकर मनाई गई। प्रभारी निरीक्षक की माता जी की पांचवी पुण्यतिथि पर सबसे पहले भगवान शिवशंकर की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद माता जी के चित्र पर नगर के युवाओं ने चंदन लगाकर पुष्प अर्पित किए व उनसे अपना आशीर्वाद बनाये रखने की प्रार्थना की। दरिद्र नारायण सेवा समिति में आने वाले गरीबों को इस दौरान भोजन परोसकर खिलाया गया। इस समय कोरोना वायरस को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी ड्यूटी में पूरी तरह से मुस्तेदी से लगा हुआ है। अवकाश भी आसानी से प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जिस कारण अपनी माता जी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी कोंच नहीं आ पाए। प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपनी माता जी की पुण्यतिथि पर वह यहां नहीं आ पा रहे हैं क्योंकि कोरोना वायरस के मद्देनजर छुट्टी मिल पाना असंभव है, मैया हमें क्षमा करें और हमें व पूरे परिवार को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। गरीबों को खाना खिलाने के कार्य में नगर के युवा समाजसेवी डॉ शिवम यादव अपने एक दो साथियों के साथ लगे हुए थे।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in