• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क व सेनेटाइजर

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क व सेनेटाइजर

अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जी के प्राकट्य पर कोंच नगर के मठ मन्दिरों में वहां के महन्त, पुजारियों को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मास्क व सेनेटाइजर दिया। इसके अलावा
दिव्यांग व असहाय लोगों को भी मास्क व हेंड सेनेटाइजर वितरण किया गया।
विहिप जिला मंत्री ज्ञानेंद्र तिवारी व बजरंग दल जिला संयोजक मोनू पण्डित जी के आदेश पर कोंच नगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में जाकर व दिव्यांगों व गरीबों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। जिसमे बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख गौरव सोनी, बजरंग दल नगर संयोजक आकाश उदैनिया, नगर सह संयोजक आयुष गौतम, नगर सह मिलन केंद्र प्रमुख कन्हैया गोस्वामी, रूपेश बर्मा गो रक्षा प्रमुख कृष पाठक सोनू यादव आदि ने मिलकर यह कार्य किया। नगर के प्रमुख मठ मन्दिर काली जी मन्दिर धनुतालाब, बड़ी माता मंदिर, गणेश मंदिर गढ़ी, गायत्री मन्दिर, महर्षि वाल्मीकि मन्दिर, गुदारिया हनुमान मंदिर, दोहर हनुमान जी महाराज, पठेश्वर मन्दिर पठा केलिया, सिद्ध बाबा मंदिर केलिया रोड, झालेश्वर मन्दिर केलिया, रामलला मन्दिर, विजय श्री लंकेश्वर मन्दिर, शम्भू साहब हनुमान मंदिर, नरसिंह जी मन्दिर, भूतेश्वर मन्दिर, हुल्का देवी मन्दिर पड़री, मुरली मनोहर, केला देवी मंदिर, गुप्तेश्वर मन्दिर, बलदाऊ जी मन्दिर, नायक मठ शंकर जी, हनुमान मंदिर भुजरया, हनुमान मंदिर राम तलैया, बड़ी काली जी मन्दिर मलंगा, द्वारिकाधीश मन्दिर सराफा,
सिंह वाहिनी मन्दिर, बख्शेश्वर मन्दिर, शंकर जी मन्दिर दददा, किष्कन्धा मन्दिर, सीता नाथ मंदिर आदि के महन्त, पुजारी आदि लोगों को मास्क व सेनेटाइजर दिया गया। वहीं इस दौरान गली में मिलने वाले दिव्यांग व गरीबों को भी मास्क व सेनेटाइजर दिए गए।

Jhansidarshan.in