• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सिलेंडर में लगी आग, गृहस्वामी झुलसा

सिलेंडर में लगी आग, गृहस्वामी झुलसा

गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी घर में रखा सामान जल गया और उसकी चपेट में आने से गृह स्वामी भी बुरी तरह झुलस गया। घर के लोग व मोहल्ले के लोगों ने झुलसे गृह स्वामी को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत देखते हुए चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया।
घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनंद नगर अंडा की है। जहां के रहने वाले अखिलेश घर पर गैस सिलेंडर लगा रहे थे, इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में आग लग गई जिस कारण अखिलेश बुरी तरह झुलस गया। साथ ही घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घर में मौजूद अन्य लोगों ने जब आपको देखा तत्काल उसे बुझाने का प्रयास किया। बड़ी मशक्कत के बाद इस आग को बुझाया जा सका तब कहीं जाकर अखिलेश को बाहर निकालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लाया गया। जहां उसकी हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार सिलेंडर भारत गैस का था, जिसमें रिसाव हो रहा था, जैसे ही माचिस जलाई और आग सिलेंडर ने पकड़ ली।

Jhansidarshan.in