कोंच नगर के पत्रकार मृदुल दाॅतरे के छोटे भाई अमन दाॅतरे( कल्लू) का आज सुबह निधन हो गया। वह मेडिसिन का कार्य करते थे। कल शाम को वह अपने दोपहिया वाहन से लहार मध्य प्रदेश से लौट रहे थे, तभी वाहन का सुंतलन बिगड़ गया और वह गिर गए। जिससे उनके सिर में गम्भीर चोट आई। आनन फानन में घटना की जानकारी होते ही उन्हें कोंच के जी बी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार कराया गया। जिसके बाद आज सुबह 5 बजे के करीब उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और अमन का दुःखद निधन हो गया। अमन के निधन की जानकारी जैसे ही कोंच वासियों को हुई, सभी जगह शोक छा गया। सभी लोग इस दुःखद घड़ी में ईश्वर से परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं। अमन बहुत ही मिलनसार व सौम्यस्वभाव का था।