जनपद में सभी गेंहू क्रय केन्द्र 14 व 26 मई को भी खुलेंगे – डीएम
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने अवगत कराया है कि शासनादेश के अनुसार कृषकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में गेहूं क्रय केन्द्र खुले रहेंगे। जिलाधिकारी रविवार को छोड़कर अन्य अवकाश के दिनों में भी लक्ष्य पूर्ति के दृष्टिगत केन्द्र खुलवा सकेंगे। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद झाँसी के वर्तमान में क्रय केन्द्रों पर गेहूं की अधिक आवक होने के दृष्टिगत व किसानों की सुविधा हेतु दिनाँक 14 मई (शुक्रवार) को ईद उल फितर पर्व तथा दिनाँक 26 मई (बुधवार) को बुद्ध पूर्णिमा पर्व के राजकीय अवकाश के दिनों में जनपद के समस्त गेंहू क्रय केंद्र प्रतिदिन की भांति कृषक हित में खोले जाएंगे ।
जिलाधिकारी ने संबंधित संस्था प्रभारी/ केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करते हुए गेंहू क्रय केन्द्रों को निर्धारित समय से खुलवाते हुए किसानों के गेंहू की तौल कराना सुनिश्चित करें ।
जनपद में सभी गेंहू क्रय केन्द्र 14 व 26 मई को भी खुलेंगे – डीएम..