कोरोना से प्रभावित व अनाथ बच्चों की जानकारी प्रोबेशन कार्यालय में दें
जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 से प्रभावित एवं अनाथ हुए बच्चों के संबंध में चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, पुलिस 112 व संबंधित थाने पर सूचना दे सकते हैं। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट झाँसी स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में भी जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे कोविड-19 से प्रभावित व अनाथ बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति झाँसी के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत कर उचित संरक्षण दिलाया जा सके।