*झांसी के स्किल्ड इन्डिया सोसायटी की अनोखी पहल रिपोर्ट:- प्रदीप*
दुनिया हाल के इतिहास में सबसे कठिन स्वास्थ्य संकटों में से एक से जूझ रही है – कोरोना वायरस 2019 (COVID-19)। 11 मार्च, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ‘महामारी’ घोषित किया। पिछले कुछ हफ्तों में, भारत में COVID-19 मामलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। निवारक उपाय करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए व्यक्ति और समुदाय स्वयं की रक्षा करते हैं और दूसरों को शिक्षित करते हैं। जैसा कि भारत में COVID-19 की दूसरी लहर ने कहर बरपाया है, बहुत से लोग उपचार के लिए बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन या प्लाज्मा के साथ असहाय रह जाते हैं। कई लोग जानकारी सोशल मीडिया पर खोज रहे हैं, किसी भी अपडेट के लिए आसपास के लोगों से मदद मांग रहे हैं क्योंकि वे अपने परिवार के सदस्यों और अन्य प्रियजनों के लिए चिकित्सा संसाधन खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। झाँसी भी इस समस्या से अछूता नहीं है | झाँसी के प्रशासन द्वारा लगातार जन मानस को कोई दिक्कत ना आये और सभी सुविधाए उपलब्ध हो पायें इसके लिए कार्य किया जा रहा है | पर फिर भी लगभग एक महीने तक लोगों को अस्पताल में बेड , ऑक्सीजन सिलेंडर, प्लाज्मा और दवाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त कराने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है | अनेक प्रयासों के बाद भी लोगो को सही स्थिती प्राप्त नहीं हो पा रहे थी | इसी बीच स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर श्री नीरज सिंह ने बताया के स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के उपक्रम DIALSIS की टीम ने इस समस्या का हल एक वेबसाइट dialsis.in बनाकर निकाला | उत्तर प्रदेश में पहली बार झांसी में रिक्त वेंटिलेटर की लाइव अवेलेबिलिटी के जानने का विकल्प दिया गया है जिसके साथ साथ वेबसाइट पर कोरोना से सबंधित सभी सेवाएँ कोविड वैक्सीन, ब्लड/प्लाज्मा, खाली बेड/वेंटिलेटर, एम्बुलेंस,ऑक्सीजन सिलेंडर,सेनिटाइजेशन,मेडिकल स्टोर, टेस्ट लैब्स, ऑनलाइन डॉक्टर सलाह के अलावा कोरोना से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारियां मौजूद है | नीरज सिंह ने अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग लिंक को जरूरतमंद को शेयर करके आप भी दूसरे की लाइफ बचाने मै अपना योगदान दे सकते है। इस वेबसाइट को प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है | वेबसाइट पर कोरोना से सबंधित सभी सेवाएँ जैसे बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयों आदि कि जानकारी उपलब्ध है | साथ ही हॉस्पिटल अवेलेबिलिटी का एक लाइव आप्शन है, जहाँ पर हॉस्पिटल लगातार खाली बिस्तर, वेंटिलेटर की जानकारी अपडेट कर रहे है | जिससे कोई भी जरुरतमन्द जानकारी देख कर लाभ ले सकता है | इस वेबसाइट पर डाटा अपडेट का काम प्रशासन कि निगरानी में हो रहा है | यहाँ उपलब्ध डाटा सही एवं सटीक है और पल-पल की लाइव जानकारी मिल रही है | ये वेबसाइट कोरोना काल में झाँसी वासियों के लिये संजीवनी बन कर सामने आई है झांसी के स्किल्ड इन्डिया सोसायटी की अनोखी पहल एक क्लिक पर मिलेगी खाली वेंटिलेटर एवं कोविड से संबंधित समस्त सुविधाओ की जानकारी। नीरज सिंह डायरेक्टर डायल स्किल्ड इन्डिया सॉल्यूशंस