• Tue. Feb 24th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आपे में सवार दर्जनों महिलाएं दुर्घटना में घायल ,झाँसी..

By

Apr 28, 2021

आपे में सवार दर्जनों महिलाएं दुर्घटना में घायल ,झाँसी

झाँसी l स्थानीय पुलिस के मुताबिक आपे उल्टी साइड जा रही थी, घटना सुबह 6:00 बजे आसपास की है, जहां जालौन जिले से पूङी बेल कर लौट रही एक आपे में सवार दर्जनों महिलाएं जैसे ही पूॅछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर एक ढाबे के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन में आकर फस गई, जिससे आपे काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई, जिससे आपे में सवार कुसुमा पत्नी विजय, फूलवती पत्नी पर्वत की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, बही इस घटना में अजय, सुनीता, पार्वती कुसुमा, मिम्मी, कस्तूरी, राम धकेली, मुन्नी सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया l

Jhansidarshan.in