*संस्था के संस्थापक रिजवान राईन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन रिपोर्ट:- प्रदीप*
कहर बरपा रहे कोरोना संक्रमण के बीच पूरे प्रदेश में इलाज के अभाव में हो रही मौतों को लेकर गुलाम गौस खान मानव समाज सेवी संस्था ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निजी अस्पतालों की मनमानी तथा मरीजों को लूटने की प्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने की मांग की है। संस्था के संस्थापक रिजवान राईन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अवगत कराया है कि उनके आदेश का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। निजी अस्पताल मरीजों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। दवाओं तथा इलाज के अभाव में प्रदेश की जनता की मौतें हो रही हैं। नगर निगम द्वारा भी सैनिटाइजिंग में खेल किया जा रहा है। संबंधित ठेकेदारों द्वारा सैनिटाइजर में बड़ी मात्रा में मिट्टी के तेल का उपयोग किया जा रहा है। ज्ञापन में इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की गई है, ताकि प्रदेश की जनता की जान को सुरक्षित किया जा सके।