• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*उरई व झांसी डिपो गरौठा ना आने से समस्त क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा भारी परेशानी का सामना*

*उरई व झांसी डिपो गरौठा ना आने से समस्त क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा भारी परेशानी का सामना*

Report by Krishna Kumar

गरौठा झांसी। बताते चलें कि कस्बा गरौठा में झांसी से शाम को 6:00 बज कर 30 मिनट पर परिवहन बस गरौठा आती थी जो कि सुबह गरौठा से 6:00 बजे झांसी जाती थी वह भी लॉकडाउन के पहले से बंद हो गई है। जिससे क्षेत्र के लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर सुबह 6:30 बजे सुबह उरई होते हुए कानपुर जाया करती थी। वह बस भी लॉकडाउन के पहले से नहीं आ रही है जिससे सभी क्षेत्रवासियों को उरई की तरफ आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से शीघ्र ही डिपो बसें चलाये जाने की मांग की है। जिससे लोगों की समस्याएं कुछ कम हो सके और वहीं पर कस्बा एवं क्षेत्रवासियों ने गरौठा से मऊरानीपुर होते हुए झांसी के लिए परिवहन की बसें चलवाए जाने की मांग शासन प्रशासन से की है।

Jhansidarshan.in