• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अग्निशमन अधिकारी मोठ अनूप कुमार के द्वारा ग्रामीण लोगों को आग बुझाने के उपाय बताएं।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

झाँसी दर्शन न्यूज़

ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी

 

मोंठ (झाँसी)- अग्निशमन अधिकारी मोठ अनूप कुमार के द्वारा थाना समथर क्षेत्र के बड़ा बेलमा के प्राथमिक विद्यालय एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीण लोगों को आग बुझाने के उपाय बताएं ।जिसमें अग्निशमन अधिकारी ने सिलेंडर में पहले आग लगाई और फिर एक जूट के बोरे से लोगों को आग बुझा कर दिखाई। जिसमें उन्होंने कहा कि अब गर्मी का समय आ रहा है। यदि आपके आसपास आग लग जाए तो आपको पानी की जरूरत नहीं है ।भारी कपड़ा , मिट्टी, बालू से आप आग पर पानी से जल्दी काबू पा सकते हैं ।वहीं सिलेंडर में आग लगने पर घबराने की जरूरत नहीं है। सिलेंडर की जब तक गैस खत्म नहीं हो जाती है ।जब तक सिलेंडर फटता नहीं है ।जिससे सिलेंडर के रेगुलर को बंद करके जूट का फ़ट्टा या भारी कपड़ा सिलेंडर के ऊपर डाल दें ।जिससे सिलेंडर में लगी आग तुरंत अपने आप बुझ जाएगी ।इस मौके पर अग्निशमन उपनिरीक्षक पहलाद सिंह ,होमगार्ड सत्य प्रकाश वर्मा ,दर्जनों छात्र छात्राएं तथा ग्रामीण उपस्थित रहे

झाँसी दर्शन से
रिपोर्टर इदरीश बाबा मोंठ

Jhansidarshan.in