जिसमें बताया गया है कि थाना मोठ क्षेत्र के ग्राम भरोसा निवासी बद्री प्रसाद राजपूत पुत्र नारायण दास का अपने ही पुत्र से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिससे पिता और पुत्र में गाली गलौज होने लगी । गाली गलौज होने के बाद बात इतनी बढ़ गई कि पुत्र ने पिता पर लाठियों से हमला कर दिया ।जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गया ।जब कहीं इसकी सूचना लोगों ने हंड्रेड पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पीआरबी -0391 के द्वारा घायल पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर से उसे झांसी अस्पताल रेफर कर दिया था।जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।