मोंठ/झाँसी-एसएसपी डॉ० ओ पी सिंह के निर्देशों का पालन करती नजर आ रही मोंठ पुलिस। शनिवार की सुबहा मोंठ थाना प्रभारी बिनोद कुमार मिश्रा ने आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस बल के साथ ग्राम सेना के कबूतरा डेरा पर छापा मारा जहाँ उन्होंने पिलास्टिक के ड्रमों में रक्खी लहन को जेसीबी से नष्ट करवाया।और वही छिपा कर रक्खी अबैध कच्ची शराब को जमीन के नीचे से निकाला। बताया जा रहा है कि लगभग तीन हजार लीटर लहन को पुलिस ने नष्ट किया।और वही लगभग दो सौ लीटर अबैध कच्ची शराब सहित शराब बनाने के उपकरणों को जप्त कर थाने लाये।इस मौके पर एसआई बिकाश सिंह,एसआई राजकुमार के साथ पुरुष व महिला कांस्टेविल मौजूद रहे।