• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

लोकसभा को देखते हुए एसएसपी डॉ० ओपी सिंह ने तहसील मोंठ और तहसील टहरौली सर्किल की ली बैठक।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

   झाँसी दर्शन न्यूज़

ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी

 

मोंठ (झाँसी)- शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी डॉक्टर ओ पी सिंह ने तहसील मोठ और तहसील टहरोली सर्किल की एक बैठक ली ।जिसमें उन्होंने बीट प्रभारी से लेकर थाना प्रभारी तक को चुनाव संबंधित जानकारियां ना बताने पर खूब फटकार लगाई । जिसमें आपको बता दें कि थाना प्रभारियों को लगभग 2 घंटे पहले वायलेंस पर सूचना दे दी गई थी ।कि थाना प्रभारी के साथ समस्त हलका इंचार्जो और बीट प्रभारीयो की एक बैठक तहसील मोठ में की आएगी जिसमें सभी प्रभारी अपने साथ हलका इंचार्जो और बीट प्रभारियों को लेकर उपस्थित हो । लेकिन कोई थाना प्रभारी अकेला पहुंचा तो कोई एक के साथ हल्का प्रभारी तथा किसी के पास बीट प्रभारी पूर्ण नही थे और किसी के पास एक भी नहीं थे । जिस बात से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भड़क उठे और उन्होंने थानेदारों को खूब खरी-खोटी सुनाई । एक -एक करके तहसील मोठ और तहसील टहरौली के थानेदारों से चुनाव के बारे में जानकारियां ली ।यहां तक कि उन्होंने बीट प्रभारी पुलिस कर्मियों को अपने सामने बुलाकर उनकी बारी- बारी से चुनाव संबंधी बीट बुक स्वंम देखी । जिन बीट पुस्तकों में चुनाव का कार्य शून्य पाएगा ।जिसमें उन्होंने समस्त थाना प्रभारी और बीट प्रभारियों को निर्देश दिए कि अगले सप्ताह फिर मोठ तहसील में एक बैठक की जाएगी। जिसमें यदि किसी भी थाना प्रभारी हल्का इंचार्ज और बीट प्रभारी का कार्य चुनाव संबंधित में पूर्ण नहीं पाया गया तो उसको तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा ।और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया जाएगा ।जिसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए समय कम बचा है ।और सभी थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ 2 बजे से 6 बजे तक वाहनों की चेकिंग करें जिसमें उन्होंने कहा कि गाड़ियों से काली फ़िल्म व हूटर हटवाने के लिए निर्देशित किया। तथा मोठ और टहरौली के थाना क्षेत्र में ना ही शराब बननी चाहिए ना ही बिकिनी चाहिए ।यदि किसी क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पाई गई तो क्षेत्र के थानेदार से लेकर बीट प्रभारी तक को सस्पेंड कर दिया जाएगा ।सभी थाना प्रभारी जेसीबी लेकर जाएं और कबूतरो के शराब बनाने वाले अड्डों को निस्तनाबूद कर दें।और उन्होंने निर्देशित किया कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुरुप कार्य करे अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें, व चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसपीआरए ग्रामीण राहुल मिठास ,उप जिलाधिकारी मोठ मंजूर अहमद अंसारी ,क्षेत्राधिकारी मोठ बृजराज सिंह, क्षेत्राधिकारी टहरौली ठाकुर दीन पाल सिंह सहित समस्त तहसील मोठ और तहसील टहरौली के थाना प्रभारी, उप निरीक्षक एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

झाँसी दर्शन से
रिपोर्टर इदरीश बाबा मोंठ

Jhansidarshan.in