• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गहोई गौरव की सत्र कार्यकारिणी का हुआ गठन, कृष्ण मुरारी चुने गए अध्यक्ष:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। गहोई गौरव के तत्वाधान में आज एक स्थानीय होटल में कमलेश सेठ रज्जू की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान वर्ष 2018-19 के कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा की गई। इस दौरान चार्टर अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने सभी का स्वागत करते हुए गहोई गौरव की विशेषताओं को बताया। उन्होंने बताया कि यह संस्था समाज के प्रत्येक समुदाय के लिए बड़ चड़कर समाजसेवा में अपना योगदान देती है तथा झांसी शहर के विकास के लिए महापुरुषों के आदर्शों को विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यमों से प्रस्तुत करती है।

सभा के पश्चात आगामी वर्ष के नेतृत्व के लिए सर्वसम्मति से 2019-20 के लिए कृष्णमुरारी गुप्ता को अध्यक्ष, अमित सेठ सर को महामंत्री तथा संजीव पहारिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रविंद्र रूसिया, संरक्षक राम कुमार लोईया, सुनील बिलैया, राजेश खांगट, रामकुमार गुप्ता, केड़ी गुप्ता, शैलेंद्र डेंगरे, भवन भास्कर, दीपक गुप्ता, मनोज नगरिया, राजेश गुप्ता, विजय गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, पवन सेठ, सोहन नगरिया, पंकज नगरिया, विकास गेड़ा, सुनील रूसिया, विनय सेठ, जुगल किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in