एरच( झाँसी)समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भारी काफिले के साथ पहली बार एरच नगर आगमन पर पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था, महंगाई, रोजगार और महिला उत्पीड़न को लेकर भाजपा सरकार पर धावा बोला और सरकार को झूंठे वादों की सरकार वताया है। सपा कार्यकर्तायों के द्वारा सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जोरदार स्वागत किया गया ! इसके बाद पंडवाहा में पटेल समाज द्वारा ‘सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल’ समाज द्वारा सम्मान किया गया ! उन्होंने कार्यकर्तायों से उपस्थित रहने की अपील की !
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव (मुखिया ),सपा नेता पूर्व प्रधान रामनारायण सिंह यादव ,अमोल सिंह यादव ,चन्दन सिंह यादव ,दीपू यादव ,अजयपाल यादव ,ब्रजेश सिंह यादव ,छत्रपाल यादव ,हरिश्चंद्र यादव ,हरीपत यादव ,इंदल सिंह यादव ,मिंटू शमशेरपुरा,गोलू यादव,हाफिज शहाबुद्दीन ,मुनऊ जीलानी ,प्रभात सिंह तोमर ,कुलदीप ,फरीद उस्मानी ,सत्यम दुर्वार ,आदि मौजूद रहे !
रिपोर्टर – रमाकांत सोनी
EDIT BY – DHEERENDRA RAYKWAR