• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नहीं करेगा भारत बंद का समर्थन:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झांसी। वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट डील के संबंध में कैट तथा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा 28 सितंबर को किए जा रहे भारत बंद को जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपना समर्थन नहीं देगा ।

आज जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन की अध्यक्षता में हुई और बैठक में बाजार बंद करने का विरोध किया गया। अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि जब उच्च स्तरीय व्यापारियों की लगातार सरकार से वार्तालाप चल रही है तो ऐसे बाजार बंद करने का कोई फायदा नहीं इस दौरान सुभाष गंज व्यापार मंडल के प्रमोद किल्पन, बड़ा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधे राय, खंडेराव गेट से नीरज स्वामी, सहित विभिन्न व्यापारी मौजूद रहे तो। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भी भारत बंद को समस्या का समाधान नहीं बताया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने कहा कि हमारा संगठन बंद का समर्थक नहीं है क्योंकि बंद कराने वाले लोगों ने हाल ही में दिल्ली में एक सम्मेलन में केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया लेकिन इस विषय पर किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं की। उन्होंने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा इस समस्या के समाधान के लिए लगातार सरकार से बात कर रहे हैं।

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in